फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 8वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वैलनेस एक्सपो में डॉ. बालकिशन हुए सम्मानित

विज्ञापन
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ के डॉ. बालकिशन तंवर को सम्मानित करते अतिथि। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 11 से 13 जुलाई तक इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2025 का आयोजन नमो गंगे ट्रस्ट की ओर से किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत आरोग्य संगोष्ठी व सेमिनार भी आयोजित हुआ। जिसमें देशभर से स्वास्थ्य, योग व प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन


संगोष्ठी में बहादुरगढ़ के वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. बालकिशन तंवर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा एक सशक्त माध्यम है, जिससे बिना दवा के जोड़ों के दर्द, कमर दर्द सहित अनेक रोगों का उपचार संभव है। मालिश, सेक, ध्यान व आहार संतुलन के जरिए रोगी को आराम मिलता है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को प्राकृतिक चिकित्सा को जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया और इसकेे महत्व को विस्तार से समझाया।

इस मौके पर महेंद्र भट्ट लोकसभा सदस्य, दीपक शर्मा अध्यक्ष, नमो गंगे ट्रस्ट, सुनील, डॉ. अनंत बिरादर, अशोक तूर, डॉ. विजेता आर्य, डॉ आरसी शुक्ला, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. डीएन शर्मा, डॉ. विनीत, रजनी, अंजना वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 54 : बहादुरगढ़ के डॉ. बालकिशन तंवर को सम्मानित करते अतिथि। विज्ञप्ति



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें