फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर का इंतजार न करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2027) पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए महिला पुरस्कारों के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने पात्र महिलाओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करने की अपील की है। आवेदन 5 नवंबर तक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि महिलाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने, उनके योगदान को सम्मान देने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। सम्मानित होने वाली महिलाओं को नकद राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने भी पात्र महिलाओं से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें