झज्जर। महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में टीम-बी ने टीम-सी को आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बिलासपुर के लुहनू क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में टीम-बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम-सी ने 17 ओवर में आठ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में टीम-बी ने 13.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम-बी की ओर से खेलते हुए तनिष्का शर्मा ने 16 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए। संवाद