फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने से खुद और परिवार हो जाते हैं बर्बाद : एसीपी अखिल कुमार

Fri, 27 Jun 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp02- आईटीआई में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबो​धित करते एसीपी अ​खिल कुमार। संवा
विज्ञापन
झज्जर। यह जीवन आपका है और आपने ही सही और गलत को चुनना है। सही रास्ता चुनकर आप सफलता की सीढ़ी चढ़कर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे और गलत रास्ता आपको शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा। यह बात एसीपी अखिल कुमार ने वीरवार को आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों के समक्ष कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्राचार्य जीतपाल ने की। एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि आजकल युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है। युवा नशा करके अपना जीवन बर्बाद करने पर लगे हुए हैं। जागरूकता ही बचाव संभव है। इसलिए खुद भी नशा न करें और दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करें। नशा करने से घर बर्बाद हो जाते हैं।
यदि आपके आसपास नशा करते या कोई नशे की खरीद-फरोख्त करते दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपका नाम पता गुप्त रखा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि आजकल सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए और गाड़ी चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नियमों का पालन करें और हादसों से बचें।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोड सेफ्टी टीम के इंचार्ज सत्यप्रकाश, नशा मुक्त अभियान झज्जर की टीम से आए सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। रोड सेफ्टी टीम के इंचार्ज सत्यप्रकाश ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन अवश्य करें। इस अवसर पर राजकंवर अधीक्षक, रमेश कुमार, पवन कुमार, देशपाल, भारत भूषण, धर्मनिवास वर्ग अनुदेशक, एसपीओ संजीत, हैडकांस्टेबल सपना, अरुण कुमार मौजूद रहे।


विद्यार्थी देश का भविष्य, लोगों को करें जागरूक
आईटीआई के प्राचार्य जीतपाल ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, इसलिए वह खुद नशे से दूर रहें और दूसरे लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए जागरूक करें। इसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए। यदि घर पर कोई किसी तरह का नशा करता है तो सबसे पहले उसे सचेत करें और दुष्प्रभाव के कारण बताएं। उसके बाद समाज को जागरूक कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें