-फोटो 60 : कोबी द्वारा आयोजित सेमिनार में मौजूद उद्यमी। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। गणपति धाम स्थित कोबी कार्यालय में डीजीएफटी और ईसीजीसी के सहयोग से फेडरेशन ऑफ इंपोर्ट एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) ने एक्सपोर्ट ऑपच्र्युनिटी थू्र इंडिया-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) विषय पर सेमिनार हुआ।
कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में संस्था के अन्य सदस्यों ने भागीदारी की। उद्यमी रवि चमडिय़ा ने जिले के उद्योगों की ओर से भारत-यूके सीईटीए के माध्यम से प्राप्त होने वाले नए निर्यात अवसरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्थानीय एमएसएमई इकाइयों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। कोबी सदस्य पुरुषोत्तम गोयल ने उन उद्योगों का प्रतिनिधित्व किया जो आगे निर्यात करना चाह रहे हैं।
-फोटो 60 : कोबी द्वारा आयोजित सेमिनार में मौजूद उद्यमी। स्रोत संस्था