फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी समस्या पर संकोच न करें और समय पर परामर्श लें : संदीप जांगड़ा

Sat, 22 Nov 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp11- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरधाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ स
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरधाना में विशेष किशोर जागरूकता आउटरीच गतिविधि आयोजित हुई। इसमें जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने प्राचार्य सुनील शर्मा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को किशोरावस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि किसी भी समस्या पर वे संकोच न करें और समय पर परामर्श लें।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से बच्चों को मित्रता क्लीनिक नागरिक अस्पताल झज्जर में निशुल्क काउंसलिंग के लिए भी आमंत्रित किया गया ताकि माता-पिता अपने बच्चों को समय रहते उचित मार्गदर्शन और समर्थन दिला सकें। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का यह प्रयास जिले में स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
संदीप जांगड़ा ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलाव, सही खानपान, स्वच्छता और संतुलित रहन-सहन, पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के तरीके, पोषण, एनीमिया रोकथाम एवं स्वस्थ आदतें, कॅरिअर काउंसलिंग एवं लक्ष्य निर्धारण एवं मोबाइल की आदत से दूर रहने, किशोर सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा और गलत संगत से बचाव, नशे से दूरी एवं जीवन में अनुशासन की महत्ता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हेल्थ एंबेसडर भगवानी, हेल्थ एम्बेसडर योगेश, अध्यापिका गीता, कंप्यूटर अध्यापक जयभगवान दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें