फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डिवाइडर के सुंदरीकरण का शुभारंभ, 2 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 31 May 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : भाजपा नेताओं के साथ डिवाइडर के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करती चेयरपर्सन सरोज राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर को सजाने के लिए नगर परिषद की ओर से तैयारियां कर दी गई हैं। मेट्रो ट्रैक के नीचे बने डिवाइडर को बेहतर ढंग से सजाया जाएगा। इसके सुंदरीकरण पर नगर परिषद दो करोड़ रुपये खर्च करेगी। यहां पर लोहे की जाली पौधे और आकर्षक लाइट लगाई जाएंगी। सांखोल गांव से सदर थाना तक डिवाइडर को पूरी तरह सजाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं शहर में प्रदूषण कम करने के लिए 46-46 लाख से 2 एंटी स्मॉग गन खरीदी गईं हैं। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने दिल्ली-रोहतक रोड पर डिवाइडर के सुंदरीकरण का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि काफी समय से मेट्रो के नीचे बने डिवाइडर का सुंदरीकरण करने की मांग की जा रही थी। अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है।
सांखोल गांव से सदर थाना तक बने डिवाइडर पर हरियाली और फूलों के पौधों के अलावा डिवाइडर पर कुछ स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। साथ ही कई स्थानों पर ऐतिहासिक स्मारकों के मिनिएचर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

डिवाइडर पर महाराजा डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। पूरे रोड को तिरंगा रोप लाइटों से जगमग किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करीब 2 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। चेयरपर्सन सरोज राठी ने ठेकेदार को कहा कि पूरा काम टेंडर की तय शर्तों के अनुसार किया जाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि नगर परिषद यादा सुविधाएं प्रदान करने का काम कर रही है। भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि शहर की रौनक भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पालेराम शर्मा, राजेश तंवर, सविता, सीमा राठी, रमेश राठी, ऋषि सोनू भारद्वाज, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें