फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फायर करने के आरोप में मुकदमा

Sat, 31 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा थाना के अंतर्गत एक महिला ने अपने ही परिवार के सदस्य पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का मामला सामने आया है। मामले की सच्चाई जांच का विषय है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके देवर के परिवार के साथ गांव में ही बने प्लॉट को लेकर अक्सर झगड़ा रहता है। देवर के लड़के ने पहले भी हमारे साथ उस प्लॉट को लेकर झगड़ा किया है। 30 मई की सुबह उठकर वह सफाई करने के लिए अपने घर के आंगन में झाडू लगा रही थी। आरोप है कि उसके देवर का लड़का अपने साथियों के साथ कार में आया और जान से मारने की नीयत फायर किया।
वह अपने बचाव के लिए अपने घर के अंदर घुस गई। इसके बाद उसने दोबारा से फायर किया। देवर के लड़के ने प्लॉट की ओर देखने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने के बाद उसके देवर का लड़का अपने साथियों के भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें