फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला वेद प्रचार मंडल समिति का गठन, अजीत उपप्रधान बने

Mon, 11 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-56: बैठक करते आर्य समाज के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिलेभर के विभिन्न आर्य समाजों से विचार-विमर्श और सलाह-मशविरा करने के बाद वेद प्रचार मंडल समिति जिला झज्जर का गठन किया गया है। आर्य प्रतिनिधि सभा जिला झज्जर के अध्यक्ष आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


नवगठित समिति में अजीत सिंह आर्य को उपप्रधान, संतलाल मलिक को मंत्री, जयकरण को सहमंत्री, रविंद्र आर्य को प्रचार मंत्री तथा सोमवार आर्य को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डा. प्रीति को महिला प्रमुख, खेमचंद आर्य को कोषाध्यक्ष तथा आर्य हरिओम दलाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में राजबीर मलिक, अशोक जून, बलवान सिंह, अत्तर सिंह और दलबीर सिंह को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान हरिओम दलाल ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक वैदिक ज्ञान पहुंचाना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को सामाजिक कुरीतियों से बचाने के लिए प्रेरित करना रहेगा। इसके तहत जल्द ही विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। छात्र-छात्राओं और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर वैदिक संस्कृति के महत्व को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें