फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले को मिलीं 17 खेलों की 51 नई खेल नर्सरियां

Fri, 03 Apr 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp11- झज्जर। नई खेल नर्सरियों के संचालकों से बातचीत करते जिला खेल अ​धिकारी। स्रोत- खेल विभा
विज्ञापन
झज्जर। जिले में नई खेल नर्सरियों में 11 नर्सरी एथलेटिक्स और 10 नर्सरी फुटबाॅल की जारी हुई है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों को 21, पंचायतों को 27 ओर निजी शिक्षण संस्थानों को तीन खेल नर्सरी अलॉट हुई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों, पंचायतों व निजी शिक्षण संस्थानों को अलग-अलग 17 खेलों की 51 नई खेल नर्सरियां मिली हैं। इसका जिला खेल विभाग को भी खेल मुख्यालय से पत्र मिला है।
जिला खेल विभाग को खेल नर्सरियों के लिए 184 ऑनलाइन आवेदन मिले थे जिसमें छंटनी करके खेल नर्सरियों को मुख्यालय में भेजा था। खेल मुख्यालय की तरफ से बुधवार को प्रदेश की सभी नई नर्सरियों की सूची जारी की गई।
विज्ञापन

खेल नर्सरियां जारी होने के बाद नई खेल नर्सरियों के संचालकों ने जिला खेल अधिकारी से मुलाकात की। इसके जिला खेल अधिकारी ने खेल नर्सरियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों को पूरे कर खेल नर्सरियों को संचालित करने के निर्देश दिए।
प्रत्येक नर्सरियों से 25-25 खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से डाइट राशि दी जाएगी।

पिछली बार थी 21 खेल नर्सरी
जिले में सरकारी स्कूलों व पंचायतों को वर्ष 2025-26 के लिए 21 खेल नर्सरियां मिली थी। वहीं इस बार 51 खेल नर्सरियां मिली है जो जिले की अब तक की सबसे ज्यादा खेल नर्सरी है। वहीं, अभी जिले को और भी खेल नर्सरियां जारी होने की उम्मीद है।

यह नर्सरियां हुई जारी
जिले में सरकारी स्कूलों, पंचायतों व निजी शिक्षण संस्थानों को 51 खेल नर्सरियां मिली हैं। इसमें फुटबाॅल की 10, कबड्डी की आठ, एथलेटिक्स की 11, वालीबॉल की एक, नेटबाॅल की दो, बास्केटबाॅल की तीन, वूशू की एक, आर्चरी की एक, क्रिकेट की एक, योगा की एक, हैंडबाॅल की एक, कुश्ती की पांच, खो-खो की दो, साफ्टबाॅल की एक, लॉन टेनिस की एक, कराटे की एक और टेबल टेनिस की एक नर्सरी जारी हुई है।


खेल मुख्यालय की तरफ से सरकारी स्कूलों, पंचायतों व निजी शिक्षण संस्थानों को खेल नर्सरियां अलॉट की गई हैं। इसमें सरकारी स्कूलों को 21, पंचायतों को 27 व निजी शिक्षण संस्थानों को तीन नर्सरियां मिली हैं। सभी नर्सरी संचालकों को आवश्यक दस्तावेज पूरे कर नर्सरियों को चालू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें