झज्जर। जिले की मंडियों में गेहूं और सरसों फसल की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन अब तक राजस्व विभाग की तरफ से फसलों का मिलान का काम पूरा नहीं किया गया है। जिले में अब भी 13,976.61 एकड़ फसल का एरिया मिसमैच है। इसे पटवारी से लेकर अन्य अधिकारी सत्यापित करने का काम कर रहे हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जिले में 49,823 किसानों ने 2,62,562 एकड़ एरिया पंजीकृत करवाया है। इसमें से कुल 92,635 एकड़ एरिया मिचमैच सामने आया है। इसमें से अब तक 78,657 एकड़ एरिया सत्यापित करवा दिया गया है और 13,976 एकड़ एरिया फिलहाल मिचमैच लंबित है। इसके लिए पटवारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विशेष सत्यापित एरिया की बात करें तो 9994 एकड़ एरिया शामिल हैं जिसमें से 3457 एकड़ एरिया का सत्यापन विशेष रूप से दोबारा करवा दिया गया है और 6536 एकड़ एरिया अभी सत्यापित होना बाकी है। जब तक सत्यापन का काम पूरा नहीं होगा तब तक किसानों को मंडी में अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगो।
जिले में किसान गेहूं और सरसों की फसल की सबसे ज्यादा बिजाई रबी सीजन में करते हैं। इसके अलावा जौ की बिजाई भी की जाती है।
बहादुरगढ़ और बेरी में ज्यादा एरिया लंबित
जिले की बात करें तो बहादुरगढ़ और बेरी क्षेत्र में मिसमैच एरिया ज्यादा लंबित पड़ा है और साल्हावास और मातनहेल में कम एरिया लंबित है। साल्हावास की बात करें तो लगभग 39 एकड़ एरिया की लंबित है। बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा 6245 एकड़ और बेरी में 3555 एकड़ एरिया मिसमैच है।
एरिया रजिस्टर्ड एरिया कुल मिसमैच एरिया लंबित मिसमैच एरिया
बादली 25543.94 11095.84 568.13
बहादुरगढ़ 47116.74 23320.27 6245.90
बेरी 54025.68 12476.14 3555.67
झज्जर 74415.16 25378.03 1946.66
मातनहेल 45411.96 14551.94 1621.76
साल्हावास 16049.47 5813.25 38.49