बहादुरगढ़। गांव जसौर खेड़ी स्थित मांडू ऋषि स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मुकाबलों की शुरुआत कराई।
रविंद्र छिल्लर बराही ने कहा कि कबड्डी हरियाणा की पहचान और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ा लोकप्रिय खेल है। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए।
जसौर खेड़ी कबड्डी विकास समिति के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित टीम 24 और 25 अक्तूबर को हिसार जिले में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेगी।
इस अवसर पर कोच दीपक देशवाल, प्रदीप, ग्राम प्रधान वीरेंद्र, मेस्सी पहलवान, टीपू पहलवान, प्रेम पहलवान, परमानंद, अनिल, लख्मी पहलवान और तरुण पहलवान सहित खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो-59: खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए मुख्य अतिथि रविंद्र छिल्लर बराही। स्रोत ग्रामीण