फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में जिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 11 को

Sat, 10 May 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बादली में 11 मई को जिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सात वर्ष से 40 वर्ष तक के मास्टर क्लास के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजयी होने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जुलाई में आयोजित कराई जाएगी। किक बॉक्सिंग कोच जसवंत सिंह की तरफ से यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है।
जिले के बादली बस अड्डा के पास जेके स्पोर्टस अकादमी में 11 मई को आठवीं जिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लड़के व लड़कियों दोनों के लिए उम्र के हिसाब से अलग-अलग भार किलोग्राम में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 4 से 6 वर्ष तक के दोनों वर्गों में खिलाड़ियों के लिए कोई भार किलोग्राम निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

7 से 9 वर्ष तक के लड़कों व लड़कियों में 18 से कम, 18-21, 21-24, 24-27, 27-30, 30-33, 33-36 व 36 से अधिक के भार किलोग्राम में प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी।
10-12 वर्ष तक के लड़कों व लड़कियों में 28 से कम, 28-32, 32-37, 37-42, 42-47 व 47 से अधिक के भार किलोग्राम में प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। वहीं इसी प्रकार 13-15 वर्ष, 16-18 वर्ष, 19 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से अधिक की मास्टर क्लास की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें