फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने किया निरीक्षण, विभागों को दिए सख्त निर्देश

Sat, 10 May 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
09jjrp13- लघु सचिवालय​ ​स्थित सरल केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल। स्रो
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शुक्रवार को सुबह लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों को पूरी तत्परता और समयबद्धता के साथ निपटाया जाए। शासन की प्राथमिकता नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ऐसे में कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित हों।
विज्ञापन



स्टेशन न छोड़ने के निर्देश, आदेशों की सख्त पालना जरूरी

उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों को आगामी आदेशों तक स्टेशन नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे इन आदेशों की पूर्ण पालना गंभीरता के साथ सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें