फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट होगा 23 व 24 अक्तूबर को

Sun, 19 Oct 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन 23 व 24 अक्टूबर को किया जाएगा। 23 अक्टूबर को कक्षा 9वीं से 12वीं व 24 अक्टूबर को पांचवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी दलों को सुबह साढ़े आठ बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन

खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम स्थल डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रहेगा। कल्चरल फेस्ट के दौरान विद्यार्थी फोक डांस, सोलो सॉन्ग, स्किट व रागनी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
पहले जिलास्तरीय प्रतियोगिता आठ व नौ अक्टूबर को होनी थी लेकिन 12 से 14 अक्टूबर को हुई राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के चलते कार्यक्रम को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया था। अब 23 व 24 अक्टूबर को यह जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कल्चरल फेस्ट में केवल राजकीय विद्यालयों/माडल संस्कृति विद्यालय/आरोही स्कूल/कस्तूबरा गांधी विद्यालयों की कक्षा पांचवीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही प्रतिभागी होंगे। 24 अक्टूबर से राजकीय स्कूल की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं तो ऐसे में 24 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को थोड़ा देरी से शुरू किया जाएगा। सभी प्रतिभागी लाइव म्यूजिक के साथ प्रस्तुति देंगे।
वेशभूषा व प्रोपस के लिए प्रतिभागी टीम को अपने स्तर पर प्रबंध करना होगा। संगतकार में गायक/सहगायक/संगीतज्ञ को शामिल किया गया है। संगतकार गायक/सहगायक केवल उसी कक्षा समूह में ही भाग ले सकेंगे जिस कक्षा समूह में प्रतियोगिता होगी। 100 अंकों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा जिसमें वेशभूषा के 20 अंक, प्रस्तुति के 20 अंक, संगीत के 20 अंक व प्रोपस के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

बाक्स
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए यह रहेगी ईनामी राशि
इवेंट का नाम-प्रथम स्थान-दूसरा-तीसरा स्थान-सांत्वना पुरस्कार-कुल राशि
फोक डांस ग्रुप-10000-8000-6000-2000-26000
फोक डांस सोला-4100-3100-2100-2000-11300
रागनी सोलो-4100-3100-2100-2000-11300
स्किट ग्रुप-10000-8000-6000-2000-26000

राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 23 व 24 अक्टूबर को जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए कारगर साबित होंगी।-रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें