फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के किसी भी स्टेडियम में नहीं सिथेटिक ट्रैक, खिलाड़ी बाहर कर रहे अभ्यास

विज्ञापन
06jjrp11- बिना ट्रैक के प्रे​क्टिस करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। जिले के किसी भी स्टेडियम में अभी खिलाड़ियाें के दौड़ने के लिए सिंथेटिक ट्रैक नहीं है। इसके चलते खिलाड़ी दूसरे जिलों में अभ्यास कर रहे हैं। देश व प्रदेश में जिले के एथलेटिक खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, खेल विभाग की तरफ से सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जिले के 17 राजीव गांधी खेल स्टेडियम व बहादुरगढ़ के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खिलाड़ियों के दौड़ने के लिए एथलेटिक के ट्रैक हैं लेकिन जिले में अब तक कोई भी एथलेटिक का सिंथेटिक ट्रैक नहीं बना है। साल्हावास के खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों व ग्रामीणों की तरफ से सिंथेटिक ट्रैक बनाने की मांग विभाग में भेजी थी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों व ग्रामीणों की मांग के बाद जिला खेल विभाग की तरफ से साल्हावास के खेल स्टेडियम की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी गई है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद साल्हावास स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने पर कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा बहादुरगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए खेल विभाग के कमिश्नर ने कहा है। फिलहाल एचएसवीपी को इसका एस्टीमेट बनाने के लिए दिया है।
बजट में मिली थी सिंथेटिक ट्रैक की सौगात
हरियाणा सरकार की तरफ से दो मार्च को बजट पेश किया गया था। इस दौरान जिले को एक-एक स्टेडियम के साथ सिंथेटिक ट्रैक की सौगात मिली थी। अभी सिंथेटिक ट्रैक को बहादुरगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।


पिछले सीजन इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
जिले से अलग-अलग खिलाड़ियोंं ने राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक में पहचान बनाई है। इसमें गांव भदानी निवासी संकेत ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गांव जाहिदपुर निवासी राहुल गुलिया ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। गांव सिलानी निवासी चिराग ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के 400 मीटर दौड़ में भाग लिया। गांव सिलानी निवासी हर्षिता ने तीन हजार मीटर दौड़ और गांव सिलानी जैसमिन ने चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में अंडर-14 स्कूली प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन



वर्जन
जिले के 17 राजीव गांधी खेल स्टेडियम व बहादुरगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में एथलेटिक के ट्रैक हैं। बहादुरगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में एथलेटिक का सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा जिसका एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। -सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें