-फोटो 61 : खिलाड़ी दिशा धनखड़ अपने पदकों के साथ खुशी जाहिर करते हुए। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। हाल ही में भोपाल में हुई 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ अभिनव शूटिंग अकादमी बहादुरगढ़ की खिलाड़ी दिशा धनखड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। दिशा ने तीन कांस्य व एक रजत पदक जीता है। विजेता खिलाड़ी का अकादमी में पहुंचने पर साथी खिलाड़ियों व अन्य लागों ने जोरदार अभिनंदन किया।
दिशा धनखड़ ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर और युवा महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ये पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 15 से 31 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित की गई थी। इसमें 1700 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। दिशा ने क्वालिफिकेश राउंड में 631.7 स्कोर किया। तीसरे स्कोर में वह टॉपर रही।