फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवा संसद में शिक्षा व बेरोजगारी पर चर्चा

Fri, 17 Oct 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत स्कूल - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जसौरखेड़ी स्थित शहीद लांस नायक सरदार सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हुई। खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कर्मबीर तहलान ने की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नाटिका के जरिए कई मुद्दों पर कटाक्ष किया और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने युवा संसद का प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्तमान विषयों जैसे बाढ़, खेल, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे विभिन्न विषयों पर बात की।
सता विपक्ष की ओर से भिन्न-भिन्न विषयों के प्रश्न पूछे गए। मुख्यातिथि शेर सिंह ने कहा कि यह मंच छात्रों में संचार कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करता है जो राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों ने समाज के विभिन्न मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी, पेंशन समेत अनेक विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

डाईट माछरोली से राजीव देशवाल, संदीप और सुरेंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर मातन स्कूल प्राचार्य राजकुमार, खरमाण स्कूल के मुख्याध्यापक शमशेर लोहचब उपस्थित रहे।

-फोटो 51 : जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत स्कूल- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें