फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से सेंटर तक मिला सरकारी वाहन

Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीईटी परीक्षा में जिला प्रशासन ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व परीक्षा उपरांत घर वापस तक छोड़ने की व्यवस्था की, जिसका लाभ लेते हुए जिले में सैकड़ों दिव्यांग अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे और अपने सुनहरे भविष्य के सपनों को बुना।
विज्ञापन

दो दिनों में चार सत्र में आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक ऐसा ही अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने न केवल सुविधाएं दीं बल्कि आत्मसम्मान का अनुभव भी कराया। जिले में 545 दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और परीक्षा के बाद वापस घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए।
हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस संवेदनशील पहल को ग्राम सचिवों की सहायता से जमीनी स्तर तक लागू किया गया ताकि कोई दिव्यांग अभ्यर्थी परिवहन की सुविधा के कारण परीक्षा से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


पहले ली सहमति, फिर मुहैया करवाई सुविधा
परीक्षा से पूर्व जिले के दिव्यांग अभ्यर्थियों से संपर्क किया गया और उनकी सहमति से उन्हें घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सरकारी व्यवस्था मुहैया करवाई गई। सुबह से ही संबंधित ग्राम सचिव परिवहन साधन के साथ तैयार रहे और परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचाया। जिले में 545 दिव्यांग अभ्यर्थियों में से काफी ने सरकारी सहयोग के जरिये सेंटर पर पहुंचने का विकल्प चुना।


दिव्यांग अभ्यर्थियों ने सराहा
झज्जर के छुछकवास गांव निवासी अनीता ने कहा कि यह पहली बार है जब हमें ऐसा लगा कि परीक्षा देने में सरकार भी हमारे साथ खड़ी है। हमें घर से सेंटर तक सरकारी कर्मचारियों द्वारा ले जाया गया और फिर परीक्षा पूरी होने के बाद वापिस घर तक ड्रॉप किया गया।

झज्जर के बिरोहड़ गांव निवासी रुबल ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर ये सुविधा न होती तो काफी दिव्यांग अभ्यर्थी परीक्षा में भाग ही नहीं ले पाते। यह व्यवस्था हमारे लिए नई उम्मीद बनकर आई है।
झज्जर के अच्छेज गांव निवासी हर्ष ने कहा कि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है पिक-अप एंड ड्राप की। इसके लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद करता हूं।
झज्जर के सेहलंगा गांव निवासी दिव्यांग अभ्यर्थी सीता ने कहा कि मुझे घर से गाड़ी लेकर आई है। परीक्षा सेंटर तक जाने व वापिस आने की सारी टेंशन खत्म हो गई अब तनाव मुक्त होकर परीक्षा दूंगी।
झज्जर के खाचरौली निवासी जितेंद्र ने कहा कि हरियाणा सरकार का धन्यवाद। सरकार ने शानदार व्यवस्था कि है दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री का विशेष तौर पर धन्यवाद जो इतनी बेहतरीन व्यवस्था उन्होंने की।



राज्य सरकार का उद्देश्य हर अभ्यर्थी को बराबरी का अवसर देना है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए की गई यह व्यवस्था न केवल एक सुविधा है बल्कि एक सामाजिक संकल्प है कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को समान अवसर मिले। इस सुविधा ने सीईटी परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसर को सभी के लिए सुलभ, सुरक्षित और गरिमामयी बनाया।
विज्ञापन

- स्वप्निल रविंद्र पाटिल, उपायुक्त, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें