फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पर गंदा पानी, लोग परेशान

Mon, 06 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर सर्विस लाइन पर जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में मुख्य चौक-चौराहों पर गंदगी और गंदे पानी के जमा होने से हालात बेहद खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर बनी सर्विस लाइन पर काफी गंदा पानी जमा हो गया है। वहीं मेट्रो स्टेशन के साथ लगती पुराना बस अड्डा की जमीन पर गंदगी का आलम है। यहां से यात्रियों को निकलते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों और नेताओं से समस्या के समाधान की मांग की है। बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से दिल्ली जाने वाले दयानंद नगर निवासी सुधीर कुमार, शशि शर्मा, विकास गुप्ता ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के साथ लगती सर्विस लाइन में गंदा पानी लगातार जमा रहता है। इससे यहां से निकलने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बदतर हालात पुराना बस अड्डा के हैं। यहां पर भी गंदगी जमा है। गंदगी से उठती दुर्गंध से आसपास का वातावरण भी खराब हो रहा है। बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोग खुले में शौच करते हैं। इससे मेट्रो स्टेशन के पास उठती बदबू से आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशन के आसपास का माहौल इतना गंदा हो गया है कि लोगों को यहां आते समय शर्म महसूस होती है। न तो नगर परिषद ही इस तरफ कोई ध्यान दे रही है और न ही डीएमआरसी। पानी की निकासी के सही इंतजाम न होने के कारण लगातार पानी खड़ा रहता है। पुराना बस अड्डा की जमीन पर सफाई न होने से गंदगी भरे हालात बने हुए हैं। उधर, शहरवासियों ने नगर परिषद व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि यहां पर साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया जाए। पानी की निकासी के सही इंतजाम कराए जाएं। ताकि मेट्रो स्टेशन से निकलने वाले यात्रियों को परेशानी न हो और आसपास का वातावरण भी साफ हो।

-फोटो 54 : बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर सर्विस लाइन पर जमा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें