फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड 24 में कन्या स्कूल के पास गलियों में गंदा पानी जमा

Mon, 08 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : गली में जमा गंदे पानी को दिखाते लोग। स्रोत पाठक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड 24 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक काफी समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। इससे छात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों ने रोष जताया है।
विज्ञापन


वार्ड 24 के निवासी गोपाल, विनोद, कैलाश, हेम जैन, नैतिक व यशपाल ने बताया कि नालियों में कचरा और मिट्टी जमा होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। जिससे नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा है। यह सिर्फ स्वच्छता का मामला नहीं है। इस रास्ते से प्रतिदिन काफी संख्या में छात्राएं स्कूल में जाती है। गंदा पान गलियों में जमा होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। लोगों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि वे नालियों की सफाई तुरंत करवाएं और नियमित निगरानी रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें