फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही में जिम हॉल और बास्केटबॉल ग्राउंड बनेगा, काम शुरू

Mon, 08 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर व ग्रामीणों की मौजूदगी में नारियल फोडक़र बास्केटबॉल ग्राउं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बराही में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर ने रविवार को जिम हॉल और आधुनिक बास्केटबॉल ग्राउंड निर्माण का कराया। खिलाड़ी दीपिका ने नारियल फोड़ा और कार्य शुरू कराया। इस मौके पर ग्रामीण, ब्लॉक पार्षद, सरपंच और कोच भी मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


छिल्लर ने बताया कि जिला परिषद की ग्रांट से बराही गांव में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बास्केटबॉल ग्राउंड का निर्माण शुरू किया गया है। इसके साथ ही एक आधुनिक जिम हॉल भी स्थापित किया जा रहा है, जो आने वाले दिनों में खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह उपयोग हेतु उपलब्ध होगा। इस सुविधा से गांव के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बराही गांव के होनहार खिलाड़ी विभिन्न खेलों में न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह गांव के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें