फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीकानेर चौक पर बूथों के सामने खड़ा नाले का गंदा पानी, एक माॅडल बूथ भी शामिल

Thu, 23 May 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर ​स्थित राजकीय प्राईमरी स्कूल में चुनाव के लिए बनाये गए बूथ के बाहर खड़ा पानी।
विज्ञापन
झज्जर। एक तरफ प्रशासन माॅडल बूथ बनाकर लोगों को ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है, वहीं कुछ बूथ ऐसे भी हैं, जिनके बाहर की हालत अच्छी नहीं है। हम बात कर रहे हैं बीकानेर चौक पर शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल की। यहां पर प्राइमरी व सीनियर सेकेंडरी दोनों स्कूल आमने-सामने हैं, लेकिन बूथों के बाहर बने नालों का गंदा पानी जमा है।
विज्ञापन

25 मई को मतदान होता है। एक स्कूल में चार और दूसरे में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर काफी संख्या में 25 मई को लोग मतदान के लिए भी आएंगे। यही नहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बाकायदा माॅडल बूथ घोषित किया गया है। बूथ के अंदर माडल बूथ जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन बाहर गंदगी के हालात हैं। दोनों स्कूलों के बाहर नाले का गंदा पानी जमा है। यही नहीं गंदगी भी पड़ी हुई है। पूरा कीचड़मय वातावरण बना हुआ है। यदि ऐसे माडल बूथों पर आकर लोग मतदान करेंगे तो उनमें माडल बूथ के प्रति क्या सोच होगी?

कई दिनों से समस्या, सफाई के बावजूद दिक्कत
बीकानेर चौक पर स्थित सरकारी स्कूलों के बाहर नालों से गंदा पानी आने की समस्या नई नहीं है। पिछले दो माह से यह समस्या बनी हुई है। प्रतिदिन नाले का गंदा पानी बाहर निकल आता है और पूरे रोड का बंद कर देता है। यहां नालों की सफाई भी हो चुकी है। उसके बावजूद गंदा पानी जमा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें