गांव माजरा में स्थित तपोभूमि जटेला धाम पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
बेरी। गांव माजरा स्थित तपोभूमि जटेला धाम में वीरवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने स्वामी नितानंद महाराज की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया और अमर पवित्र जाल वृक्ष के दर्शन किए। तपोभूमि जटेला धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी नितानंद महाराज की ब्रह्म वाणी एवं अखंड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ मास का अपना बड़ा महत्व है। इस माह में गर्मी का अत्यधिक प्रकोप रहता है। इसलिए जीव कल्याण कि भलाई के लिए हमें पशु-पक्षियों के लिए अन्न जल कि व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर साध संगत ने अनेकों जगह मीठे पानी कि छबील लगाकर आने जाने वालों को शीतल जल पिलाया।