फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पेड़ों के नीचे लगे गंदगी के ढेर, बाथरूम को भी बनाया कूड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर नजर डाली जाए तो वहां पर कूड़ा घर के बाहर और पेड़ों के नीचे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इनसे उठती दुर्गंध यहां पहुंचने वाले यात्रियों को परेशान कर रही है। कई बार यात्रियों की ओर से रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस स्थिति से अवगत कराया गया है, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से दिल्ली और रोहतक जाने वाले यात्री सुमेर हुड्डा, संदीप शर्मा, सुनील रोहिल्ला, दर्शन ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी पलीता लगाने में लगे हुए हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर दिल्ली की तरफ पेड़ के नीचे लगा बड़ा कूड़े का ढेर स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों का स्वागत करता है। वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित कॉलोनी के नजदीक भी बड़ा कूड़े का ढेर लगा है। ऐसा नहीं है कि इन कूड़े के ढेरों पर अधिकारियों या कर्मचारियों की नजर न गई हो, लेकिन अधिकारी या तो सरकारी आदेशों की पालना नहीं करना चाहते, या फिर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
बीमारी को दावत दे रहे हैं कूड़े के ढेर
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और बाहर लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि इन गंदगी के ढेरों से उठती दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है। इस तरफ अधिकारियों को विशेष ध्यान देना चाहिए और स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा मुहैया करानी चाहिए, लेकिन अधिकारियों की ओर से इस मामले में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

कई बार की है लोगों ने शिकायत
ऐसा नहीं है कि इन गंदगी के ढेरों की शिकायत यात्रियों और रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने अधिकारियों को न की हो, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहंीं दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के इंजीनियरिंग ब्लाक के साथ में बने शौचालय को कूड़ा घर बना दिया गया। इस ढेर में लावारिस पशु मुंह मारकर इसे सड़क पर फैला देते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों को यहां से निकलने के समय मुंह पर रुमाल रखकर जाना पड़ता है।
फुटपाथ पर भी पड़ा है मलबा
रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर बनाए गए फुटपाथ पर भी मलबा पड़ा है। इससे लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। लोगों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें