फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीघल टोल पर दर्जन भर युवकों ने मचाया उत्पात, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
a dozen more youth registered case at dighal toll - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित डीघल टोल टैक्स पर फास्ट टैग लाइन से गाड़ी लेकर जाने पर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रोकने पर दर्जन भर युवकों ने रात को जमकर उत्पात मचाया ओर टोल पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की, जिसमें टोल कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर स्थित गांव डीघल में स्थित टोल टैक्स पर 24 घंटे में एक बार नहीं बल्कि दो बार हंगामा हुआ जिसमें कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच मारपीट हुई। रात को हुए हमले में 4 गाड़ियों में करीब 10 से 15 युवकों की संख्या बताई जा रही है और शनिवार देर शाम को झज्जर की तरफ से करीब आधा दर्जन गाड़ियों में आए युवकों टोल न देने को कहा तो टोल कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया और झगड़े को देख टोल प्लाजा मैनेजर नितेश मलिक पहुंचे। उनके पहुंचने पर युवक उनसे भी झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इस मामले में टोल कर्मियों द्वारा पुलिस में भी शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
दोनों ही घटनाएं टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसी के चलते पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हंगामा करने वाले युवक कौन थे, इस बात का खुलासा तो नहीं हो पाया है। जोकि अपने वाहनों को डीघल टोल से मुफ्त में निकालने के चक्कर में टोल कर्मियों से जा भिड़े। पहली घटना शुक्रवार की रात करीब एक बजे घटित हुई। टोल कर्मियों के अनुसार तीन गाड़ियों में करीब डेढ़ दर्जन युवक सवार होकर आए और उन्होंने बगैर टोल दिए फास्ट टैग वाली लाइन से अपनी गाड़ियों को निकालना चाहा। लेकिन जब वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने इन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने बगैर कुछ कहे सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारियों पर हमला बोल दिया और टोल पर लगे शीशे व कंप्यूटर भी तोड़े। घटना की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची हंगामा करने वाले युवक मौके से फरार हो गए।
शाम को फिर मचाया उत्पात
दूसरी घटना शनिवार की शाम घटित हुई। इस घटना में आधा दर्जन गाड़ियों में युवक टोल पर पहुंचे और उन्होंने भी बगैर टोल दिए अपने वाहनों को वहां से निकालना चाहा। लेकिन उन्हें भी जब टोल कर्मियों ने रोकना चाहा तो इन युवकों ने भी टोल कर्मियों पर हमला बोल दिया। बाद में यह भी वहां से फरार हो गए। इन दोनों ही मामलों में टोल कर्मियों द्वारा डीघल पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों ही मामलों की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। फिलहाल पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में शिकायत दर्ज कर ली है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में शिकायत आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
-सुरेश बल्हारा, चौकी इंचार्ज, डीघल।
शुक्रवार की रात व शनिवार देर शाम के बाद कुछ युवकों ने बगैर टोल दिए निकलने के प्रयास में टोल कर्मियों के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। टोल पर हुए हंगामे में कंपनी को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है और पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

-नीतेश मलिक, टोल मैनेजर, डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें