फोटो-55: बहादुरगढ़ के गांव लोवा खुर्द में लेफ्टिनेंट बने दिनेश जून का स्वागत करते विधायक राजेश ज
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। गांव लोवा खुर्द के दिनेश जून भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इससे उनके गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। इस अवसर पर विधायक राजेश जून और कांग्रेस नेता नरेश जून ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दिनेश जून का स्वागत किया।
विधायक ने स्मृति चिह्न भेंट कर दिनेश जून का सम्मान किया। विधायक ने कहा कि उनका परिवार भी सेना में रहकर देश सेवा कर चुका है। ऐसे में जब लोवा खुर्द गांव का बेटा सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा के लिए आगे आया है तो यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। नरेश जून ने भी दिनेश जून को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।