फोटो-80: बहादुरगढ़ के वार्ड 9 में गलियों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते विधायक रा
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड 9 में विधायक कोटे की करीब 15 लाख रुपये की राशि से तीन गलियों का निर्माण किया जाएगा। विधायक राजेश जून ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। रेलवे फाटक पार स्थित कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक राजेश जून का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि गलियां लंबे समय तक टिकाऊ रहें और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। मौके पर युवराज छिल्लर, अशोक राठी सरपंच, ढिल्लू, राकेश, दिलबाग, राजेश सहित कई कार्यकर्ता और कॉलोनी के निवासी मौजूद रहे।