फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फर्स्ट रैंकिंग सीरीज जाग्रेब में दिनेश गोलिया ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
06jjrp21- झज्जर।  दिनेश गोलिया
विज्ञापन
साल्हावास। गांव गोलिया कलां के लाडले पहलवान दिनेश धनखड़ गोलिया ने 2026 फर्स्ट रैंकिंग सीरीज में प्रो रेसलिंग कुश्ती लीग की तरह ही यहां भी शानदार प्रदर्शन किया है। कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया। यह सीरीज 4 से 8 फरवरी तक क्रोएशिया के जाग्रेब में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

दिनेश गोलिया ने 125 किलोग्राम सुपर हैवी वेट में पोलैंड के पहलवान से 0-7 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाॅफ में एक महत्वपूर्ण 4 प्वाइंट थ्रो लगाकर पोलैंड के कामिल कोसिओलेक को चित कर दिया और कांस्य पदक हासिल किया। इस टूर्नामेंट में दिनेश गोलिया सहित 41 पहलवानों का दल भाग ले रहा है।
इसमें भारत की तरफ से 16 पुरुष फ्रीस्टाइल, 15 महिला पहलवान और 10 ग्रीको-रोमन पहलवान भाग ले रहे हैं। कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा के पहलवान दिनेश गोलियां को पिछले महीने पंजाब रॉयल्स ने 36 लाख में खरीदा था। दिनेश गोलियां कश्मीर बटालियन में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

सेना की तरफ से उन्हें अपनी कुश्ती का प्रशिक्षण कहीं भी लेने के लिए फ्री हैंड किया हुआ है। वे दो बार झज्जर केसरी और दो बार हरियाणा केसरी रह चुके हैं। हिमाचल में पांचवीं बार हिंद केसरी का टाइटल जीतने वाले विजेता रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें