सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान दिनेश गोलिया ने 125 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने विरोधी पहलवान को 10-0 से हराया। गोधड़ी स्थित कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा में पहुंचने पर उनका ग्रामीणों की तरफ से फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
संचालक कैप्टन जोरा सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 से 14 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित हुई है। दिनेश गोयला इससे पहले भी अनेकों पदक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित कर चुके हैं। वे नेशनल में 6 बार स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त कर चुके हैं। विश्व आर्मी में कांस्य पदक व एशिया में कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर कैप्टन जोरा सिंह, पूर्व सरपंच रणवीर, सूबेदार हवा सिंह, नरेंद्र गोयला, पवन गोयला, वेदपाल गोला, लिलाराम, अशोक, प्रतीक कोच आदि उपस्थित रहे।