बहादुरगढ़। भाजपा नेता जसबीर सैनी ने मंगलवार को वार्ड-14 के सेक्टर-9ए, शिव शक्ति मंदिर वाले पार्क में टूटे हुए झूलों व ओपन जिम मशीनों का निरीक्षण किया। सैनी ने बताया कि लगभग सभी पार्कों में झूले व ओपन जिम मशीनें टूटी हुई हैं जिनके कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इनके कारण कोई हादसा ना हो, इसके लिए सैनी ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर बात कर जल्द इन्हें ठीक करवाने व पुराने झूलों के स्थान पर नए झूले लगाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि जल्द सभी पार्कों में टूटे झूलों व खराब पड़ी ओपन मशीनों को ठीक करवाया जाएगा।
कॉलोनी के लोगों ने सैनी को बताया कि लगभग सभी पार्कों में रेनोवेशन की जरूरत है क्योंकि पार्कों की दीवार टूटी हुई है जिसके कारण आवारा पशु पार्क में आ जाते है। इस मौके पर पुनीत, राम सिंह, कृष्ण, ललित, मनीष, हरीश, नितिन मौजूद रहे।