फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद की बैठक में 30 करोड़ के विकास कार्यों का रखा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
-फोटो 67 : नगर परिषद कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की आगामी साधारण बैठक 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी। इसमें 30 करोड़ रुपये से अधिक राशि के 50 से अधिक विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक में 12 करोड़ से सिटी सर्विलांस योजना के तहत सीसीटीवी लगाने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक का एजेंडा चेयरपर्सन सरोज राठी ने सभी पार्षदों और सदन के अन्य सदस्यों को भेज दिया है। एजेंडे में शामिल सबसे बड़ा प्रस्ताव शहर की 47 अवैध कॉलोनियों का सर्वे करवाने का है। सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद नगर परिषद सरकार से इन कॉलोनियों को वैध घोषित करने की मांग रखेगी।
यदि यह कॉलोनियां वैध होती हैं तो शहर में अवैध कॉलोनियों से जुड़े विवाद और समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी। कॉलोनियों के वैध होने से गली-नालियों का निर्माण हो सकेगा, सड़कें पक्की होंगी और मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। इस कदम से 50 हजार से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी वार्डों में 50-50 लाख रुपये की लागत वाले कार्यों का एजेंडा भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें