फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दीक्षा दलाल ने सब जूनियर नेशनल कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 04 May 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-58: अंडर-17 नेशनल कुश्ती के पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते कोच व कुश्ती प्रेमी। स्रो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मांडौठी गांव की होनहार पहलवान दीक्षा दलाल ने जहां 10वीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं वहीं हाल ही में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

दीक्षा दलाल हिंद केसरी सोनू अखाड़े की पहलवान हैं। वह बचपन से ही दादा के साथ अखाड़े में अभ्यास कर रही हैं और आज पुरुष पहलवानों के साथ ट्रेनिंग लेकर लगातार ओलिंपिक पोडियम की ओर कदम बढ़ा रही हैं। दीक्षा दो बार एशियन चैंपियन और छह बार की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं।
अर्जुन अवॉर्डी पहलवान और कोच धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि 28 से 30 अप्रैल तक छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल चार खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें दो ने स्वर्ण, एक ने रजत और एक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

दीक्षा दलाल ने 43 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि कुणाल ने 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 110 किलोग्राम वर्ग में प्रिंस कालीरमण ने रजत पदक और 60 किलोग्राम वर्ग में नितेश दलाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता से लौटने पर अखाड़े में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का कोच और कुश्ती प्रेमियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हिंद केसरी पहलवान सोनू दलाल, अर्जुन अवॉर्डी कोच ओमबीर, सेठी पहलवान, कोच सुधीर दलाल, अनुराग, मुकेश और रिंकू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें