फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीघल डाकघर में तैनात स्टाफ के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डीघल और गांगटान के बुजुर्गों व विधवा महिलाओं को अपनी पेंशन लेने के लिए डाक घर के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को बुजुर्गों और महिलाओं ने डाकघर अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया और नारेबाजी कर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। बाद में डाकघर के अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाएं व बुजुर्ग शांत हुए। महिलाओं का कहना था कि डाकघर में जब भी अपनी पेंशन लेने के लिए आते हैं तो पेंशन बांटने वाले दुर्व्यवहार करते हैं और उनकी पेंशन समय पर भी नहीं दी जाती है। जिसे बुजुर्गों व महिलाओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व सैनिक रामफल, होशियार सिंह, ओमसिंह, हरि सिंह, सुशीला, धनपति, कुलपति, राजपति आदि का कहना है कि डीघल डाकघर में पेंशन समय पर नहीं दी जाती है। वह डीघल डाकघर में समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं। जो कर्मचारी आते हैं वह लगभग 10 बजे के बाद पहुंचते हैं। जिसके कारण गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डाकघर में काम करवाने के लिए जाते हैं तो कभी कंप्यूटर खराब होते हैं तो कभी अधिकारियों का जवाब होता है कि नेट नहीं चल रहा है। जिसके कारण डाकघर में आने वाले लोगों को काम करवाने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। गांव डीघल व गांगटान के बुजुर्ग व महिलाएं काफी दिन से अपनी पेंशन के लिए चक्कर लगा रहे।
विज्ञापन

पिछले माह अंबाला हेड ऑफिस में अधिकारियों की लिखित में की थी शिकायत
गांव डीघल के पूर्व सैनिक रामफल का कहना है कि ग्राम पंचायत डीघल व ग्रामीणों की तरफ से मुख्य पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा परिमंडल अंबाला को लिखित में शिकायत दी हुई है कि डीघल पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर ने करीब 2 साल पहले डीघल डाकघर का चार्ज संभाला था। चार्ज संभालने के बाद ऑफिस में नही आता है। डाकखाने में अधिकतर कंप्यूटर खराब व नेट की प्रॉब्लम रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही पोस्टमास्टर का तबादला नहीं होता है तो प्रधानमंत्री व वित्त मंत्रालय को इस मामले में अवगत कराया जाएगा।
डाकघर में नेट की प्रॉब्लम होने से बुजुर्गों व विधवा महिलाओं को पेंशन देने में दिक्कत आई थी। स्टाफ की तरफ से महिलाओं से दुर्व्यवहार का मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारियों को समझा दिया गया है कि बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत अत्री, पोस्टमास्टर डाकघर, डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें