फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरपाल की राजनीति से प्रजातांत्रिक मूल्यों को बल मिला

Mon, 07 Dec 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने रविवार को बादली गांव में पूर्व मंत्री चौ. धीरपाल सिंह  की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धीरपाल सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। राज्यपाल ने  बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि आज यह संयोग ही है कि बाबा साहेब ने प्रजातंत्र को मजबूत करने वाला सकारात्मक व रचनात्मक संविधान देश को दिया, वहीं चौ. धीरपाल ने अपने राजनीतिक जीवन में प्रजातांत्रिक मूल्यों को उल्लेखनीय ढंग से आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


वह विधानसभा चुनावों में अपराजेय रहे। यह राजनीतिक लोगों के लिए अनुकरणीय है। राज्यपाल ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।

पूर्व मंत्री स्व. धीरपाल की पत्नी सुमित्रा देवी ने मूर्ति अनावरण समारोह में पंहुचे सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। समारोह में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठन के गणमान्य लोगों ने पूर्व मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

तरक्की की सराहना
राज्यपाल ने कहा कि उन्नति के मामले में हरियाणा कई मायनों में एक नंबर पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में दुनिया के 119 राष्ट्र प्रमुखों की मौजूगी में सौर ऊर्जा पर मजबूती से देश का पक्ष रखा।

उसका परिणाम यह रहा कि सौर उर्जा पर विश्व केंद्र बनाने की बात आई तो भारत का नंबर आया। दुनिया का पहला सोलर ऊर्जा केंद्र हरियाणा के गुडग़ांव में बनेगा। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


धैर्यवान थे धीरपाल : कृषि मंत्री
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व मंत्री चौ.धीरपाल धैर्य का धनी बताया। उन्होंने कहा कि धीरपाल सिंह की प्रतिमा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए लाइट हाउस का काम करेगी।

मंत्री ने कहा कि स्व. धीरपाल ने सादगी, सरलता, ईमानदारी, सहजता से राजनीति की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें