फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएमओ कार्यालय में धरना लघु सचिवालय में प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 24 जून से सरकार को चेताने का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने सरकार को जगाने के लिए जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले सभी कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में एकत्रित हुए और धरना दिया। इसके बाद यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और जिला नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। एनएचएम संगठन के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार को कई बार बताया जा चुके है, लेकिन सरकार एनएचएम कर्मचारियों को निकलने का कार्य कर रही है। यदि एनएचएम कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती है तो सरकार को जागने के लिए आंदोलन कर सकते हैं। कर्मियों ने डीएमसी प्रवेश कादयान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के जिला अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि जल्द ही सरकार को चेताने के लिए रणनीति के साथ आगे बढ़ा जाएगा और आंदोलन करना होगा। इस मौके पर जिला उप प्रधान अमरजीत, डॉ. भूपेंद्र, आचार्य बलदेव माैजूद रहे।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें