फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की जीत: जून

विज्ञापन
फोटो-57: पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशभर के छात्रों के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज के आगे झुकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला देर से लिया गया, लेकिन इससे साबित होता है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई जनभावनाओं को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर लाखों छात्र लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और कई स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से ही छात्रों की मांगों का समर्थन किया। राहुल गांधी सहित पार्टी नेताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई। जून ने मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें