हरियाणा में फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरियाणवी फलों के मेले लगवाएगी।
हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने हंगरी के एक कस्बे में लगाए गए स्ट्राबेरी के मेले में भाग लेने के बाद यहां भेजी जानकारी में कहा कि जिस तरह से आम की वैरायटी के मेले लगते हैं उसी तर्ज पर हरियाणा मे उगाए जाने वाले अमरुद, किन्नू व अन्य फलों के मेले लगाकर किसानों को ऐसे फ ल उगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान तथा किसानों के लिए नई तकनीक व साधनों को उपलब्ध कराने के सदैव तत्पर हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री हंगरी के किसानों के खेतों में पहुंचे और उनके द्वारा की जा रही स्ट्राबेरी की खेती के बार में जानकारी ली।
किसानों द्वारा इस खेती से कैसे अधिक मुनाफ ा कमाया जा सकता है तथा उत्पादन के समय किस तरह से सावधानियां रखी जा सकती है इन सब पर भी किसानों से चर्चा की।
बाद में कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के स्याड़वा में काफ ी पैमाने पर स्ट्राबेरी की खेती होती है। यहां के किसानों के लिए सरकार अधिक सुविधाएं मुहैया करवाकर उनके उत्पादन और आय में बढ़ोतरी का प्रयास करेगी।
हरियाणा में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा में स्ट्राबेरी सहित अन्य फ लों की खेती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
हरियाणा के हिसार क्षेत्र में जो किसान स्ट्राबेरी की खेती करते हैं उनके लिए सरकार अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।