फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ढाबा संचालक पर हमलाकर किया घायल, हालत गंभीर

Mon, 02 Sep 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नया गांव पकौड़ा चौक पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 10-12 युवकों ने एक ढाबा संचालक पर बिट्टे व लोहेनुमा हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना 29 अगस्त रात 10 बजे की है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है और थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिजेंद्र निवासी नया गांव ने बताया कि उसने नया गांव चौक पर दिलखुश नाम से ढाबा बनाया है। 29 अगस्त की रात वह और उसका साथी न्यादर अपने ढाबे पर बैठे थे। रात के समय करीब 10 बजे तीन-चार मोटरसाइकिल पर सवार होकर 10-12 युवक आए। उन्होंने ढाबा से कुछ सामान लिया। जब सामान के पैसे मांगे तो उन्होंने गाली गलोज शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मार पिटाई शुरू कर दी। मेरे साथी न्यादर ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उसे भी मारने लगे। मुझे बिट्टों और कुछ लोहेनुमा हथियार से मारा। मैंने अपना बचाव किया, लेकिन उनके हाथों में बिट्टे होने के ज्यादा कुछ नहीं कर सका। आरोप है कि उक्त युवकों ने सिर में काफी चोटें मारी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। नजदीक के दुकानदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि सभी रोहतक की तरफ निकले थे। आसपास के दुकानदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें