फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइनपार क्षेत्र में घंटो बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उमस भरे मौसम में रविवार को लाइनपार क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बिजली बाधित रही। लोग कई घंटे बिजली से महरूम रहे। लोगों का कहना है कि निगम के शिकायत केंद्र और अधिकारियों के पास फोन किए, लेकिन समस्या का समाधान होना तो दूर, फोन पर किसी तरह का कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

लाइनपार स्थित जौहरी नगर, फ्रेंडस कॉलोनी समेत अन्य कई हिस्सों में रविवार सुबह 9 बजे अचानक बिजली गायब हो गई। लोगों ने बिजली के आने का इंतजार शुरू किया, लेकिन डेढ़ घंटे तक भी नहीं आई। लोगों ने निगम के शिकायत केंद्र और अधिकारियों को फोन घुमाने शुरू किए, लेकिन सही रिस्पांस नहीं मिला पाया।जौहरी नगर निवासी विकास कुमार, सचिन व सोनू ने कहा कि जब एक घंटे से अधिक समय तक बिजली काटी जाती है तो इसकी सूचना निगम को पहले से देनी चाहिए, ताकि लोग अपने काम आसानी से समय पर निपटा सके और परेशानी न हो। बिजली जाने के बाद वे बार-बार निगम के शिकायत केंद्र व अधिकारियों के पास कॉल करते रहे, लेकिन कोई भी स्पष्ट जवाब देता नजर नहीं आया कि कब बिजली सप्लाई शुरू होगी। गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। जौहरी नगर मेें कंप्यूटर शॉप संचालक विकास का कहना है कि बिजली गुल रहने से उनके काम पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें