फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्याम बाबा की निशान यात्रा में झूमे श्रद्धालु

Mon, 02 Mar 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
01jjrp10- बेरी में निकाली गई यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बेरी। कस्बे में श्याम दीवाने सेवा मंडल बेरी की ओर से श्याम बाबा की 101 निशान यात्रा निकाली गई। वहीं मंत्रोच्चारण तथा पूजन विधि से सभी निशानों की पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना करने के बाद भव्य निशान यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, बजारी मौहल्ला, मेन बाजार, शिव चौक, बस स्टैंड, बालाजी मंदिर से होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला में पहुंची। डीजे की धुन श्याम बाबा के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु।
भव्य निशान यात्रा में खाटू श्यामजी की भव्य झांकी आकर्षण केंद्र रही। झांकी को फूलमालाओं के साथ सजाया गया। निशान यात्रा में हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर चल रहे थे। मंडल के सदस्यों ने बताया कि मंडल की तरफ से दिन में बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई और अग्रवाल धर्मशाला में श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पवन उर्फ छांगा, पंकज शर्मा, धमेंद्र, कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें