फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 400 पंखे

विज्ञापन
05jjrp10- झज्जर। बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में चल रहे सत्संग में पहुंचे में पहुंचे श्रद्धालु। स्रो
विज्ञापन
झज्जर। बाबा प्रसाद गिरि महाराज की समाधि पर दुल्हेंडी पर्व पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे पहला पंखा चढ़ाया। दुल्हेंडी पर रात तक बाबा की समाधि पर हजारों की संख्या में आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने करीबन 400 पंखे चढ़ाए। इसमें हाथ के करीब 250 व 150 पंखे दीवार और छत के शामिल रहे।
विज्ञापन

सिद्ध समाधि श्री बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में वीरवार को 53वां संत सम्मेलन आयोजन किया गया। इस अवसर पर दडोली गुरुकुल से आए समर्पणानंद महाराज ने कहा कि सभी को गोसेवा करनी चाहिए। सत्संग के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहंचे। शुक्रवार को भी सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
बाबा प्रसाद गिरि महाराज को हाथ के पंखे बहुत ही प्रिय थे जिसको लेकर बाबा की समाधि पर हाथ के पंखे चढ़ाए गए। दुल्हेंडी के अवसर पर बाबा के भजनों का गुणगान किया गया। बाबा पर करीबन 10 भजन लिखे गए हैं जिसमें से करीब पांच भजन आचार्य उपेंद्र कृष्ण ने लिखे हैं।
विज्ञापन

इन भजनों का सिद्ध समाधि श्री बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में गुणगान किया जाता है। इसके अलावा बाबा पर एक श्लोक व बाबा की चालीस भी लिखी हुई है।

05jjrp10- झज्जर। बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में चल रहे सत्संग में पहुंचे में पहुंचे श्रद्धालु। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें