फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु प्रथम विशाल जागरण आयोजित

विज्ञापन
27jjrp05- झज्जर। खाटू श्याम के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्त्रोत- संवाद
विज्ञापन
झज्जर। श्री श्याम सेवा मंडल झज्जर द्वारा शिव-हनुमान मंदिर छावनी में खाटू श्याम का प्रथम विशाल जागरण का आयोजन किया गया। बाबा का विशाल भव्य दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों व लाइटों से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जागरण के दौरान भक्त खाटू श्याम की जय, तीन बाणधारी की जय, हारे के सहारे की जय के जयकारे लगाते रहे। मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार मिश्रा चित्रकूट ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से जसबीर जस्सी, तन्नू -मंजू ठाकुर गुरुग्राम, सुमन तंवर पलवल, राजेश लाला झंकार म्यूजिकल ग्रुप रेवाड़ी सहित राजगढ़ से जगमोहन पराशर ने अपनी मधुरवाणी से भजन गायकों ने लेने आजा खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर, तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाउंगा, एक के बाद एक बाबा खाटू श्याम के भजनों से गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। पूरी रात श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमते गाते रहे। वातावरण श्याम मय हो गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने मुख्य रुप से नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, अतिथियों, समाजसेवियों एवं नगर पार्षदों का स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर स्वागत किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें