फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भक्तों ने धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती, रामभक्त के जयघोष की रही गूंज

Fri, 03 Apr 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 88 : हवन में आहुत देते भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा व परिवार के सदस्य। स्र
विज्ञापन
झज्जर बहादुरगढ़। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर जिले भर के मंदिरों में वीरवार को भक्तों की धूम रही। हर जगह रामभक्त हनुमान के जयघोष की गूंज रही। जगह-जगह भंडारा लगाया गया। मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मवीर वर्मा ने सेक्टर-6 में हवन किया। लघु सचिवालय झज्जर के साथ लगती ऑफिसर कालोनी में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के सेवक अनिल कपूर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल हनुमानजी की पूजा-अर्चना, आरती एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुई।
बहादुरगढ़ शहर के तीन शक्ति मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में युवा इनेलो नेता भूपेंद्र राठी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि महावीर हनुमान इस कलयुग के समय में भी धरती पर विराजमान हैं। जो हर मानव के दुखों को हर कर सभी की रक्षा कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधान सतपाल सैनी, टंडन गोपाल, प्रवीण सैनी, दीपक गोयल, शिव कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंदिर बाबा कांशीगिरि जी महाराज के प्रांगण में 18वें मूर्ति स्थापना एवं हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व 41 दिन का विधिविधान से व्रत रखा जाता है। सुधांशु हंस ने बताया कि पंडित पवन कौशिक ने बालाजी महाराज की पूजा कराई। इसमें श्रद्धालुओं एवं यज्ञमान चिमन वर्मा ने परिवार सहित पूर्णाहुति डालकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने वीरवार को हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में आयोजित विभिन्न भंडारों व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। हनुमान जी की कृपा से हर बाधा दूर होती है। इस अवसर पर पार्षद राजेश तंवर, मनमोहित गुप्ता, सुमित बारही, संदीप आदि माैजूद रहे।
गांव लोवा कलां (सिदिपुर) में भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर महाराजा अग्रसेन सत नारायण गुप्ता अस्पताल नूना माजरा की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की गई और आवश्यक दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं।

-फोटो 88 : हवन में आहुत देते भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा व परिवार के सदस्य। स्र

-फोटो 88 : हवन में आहुत देते भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा व परिवार के सदस्य। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें