इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौधरी देवीलाल की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। जिलेभर के इनेलो पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रोहतक रोड स्थित देवीलाल पार्क में जन नायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी ने कहा कि चौधरी देवीलाल मजदूर, किसान हितैषी और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने जीवन भर गरीब और मेहनतकश कमेरे वर्ग के जीवन को अच्छा बनाने के लिए संघर्ष किया।
बहादुरगढ़ में आयोजित पुष्पांजलि सभा के उपरांत जिले से आए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली किसान घाट पर चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर आयोजित सद्भावना प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने वालों में जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी के साथ हलका अध्यक्ष राजबीर परनाला, युवा जिलाध्यक्ष संजय कबलाना, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र देशवाल, नरदेव दहिया, साधुराम झामरी, मनीष बंसल, पूर्व सरपंच चांद लोवा खुर्द, धर्म कादियान पूर्व पार्षद, जयविरेंद्र दलाल, सतीश राठी, राजू दलाल पूर्व पार्षद, राजेश तंवर पूर्व पार्षद, कृष्ण बामड़ोली, जोगेन्द्र खतरी पूर्व पार्षद, भूपेंद्र युवा प्रधान आदि शामिल रहे।