फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर किया लूट का विरोध

Thu, 07 Apr 2016 02:04 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
‌विरोध प्रदर्शन - फोटो : bureau
विज्ञापन
छोटूराम नगर में मनी ट्रांसफर एवं बैंकिंग सेवा केंद्र में हुई लूट व संचालक को घायल करने की वारदात से कॉलोनी के दुकानदारों में रोष है। बुधवार को दुकानें बंद करके दुकानदारों ने रोष प्रकट किया और जमकर नारेबाजी की। प्रशासन से कॉलोनी में पुलिस चौकी बनवाने की भी मांग की। सोमवार की रात करीब आठ बजे कॉलोनी में स्थित आरएन कम्यूनिकेशन (मनी ट्रांसफर ऑफिस एवं बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग सेवा केंद्र) में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उक्त बदमाश संचालक दीप नारायण को पिस्तौल के बट से घायल करके अढ़ाई लाख रुपये लूट ले गए। इस घटना पर छोटूराम नगर के लोगों में रोष पनप रहा है। मंगलवार शाम तक जब बदमाशों का पता नहीं चल सका तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। बुधवार को छोटूराम नगर पार्ट 1 व 2 के तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करके इस घटना पर रोष प्रकट किया। सूर्य कुमार, राजेश, वीरेंद्र, सुनील, अर्जुन, श्रीराम, दलजीत, सुखबीर, अजीत, कन्हैया व अशोक सहित कई दर्जनों दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन की ढिलाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 पुलिस चौकी की मांग
बता दें कि कॉलोनी की आबादी 15 हजार से अधिक है। अधिकांश लोग प्रवासी हैं। कॉलोनी में 200 से अधिक दुकानें हैं। कॉलोनी में अक्सर चोरी, लूटपाट, छेड़छाड़ व अन्य आपराधिक घटनाएं होती रहती है। सूर्य कुमार ने कहा कि करीब पिछले 2 साल से यहां के निवासी कॉलोनी में पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं। मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कॉलोनी में पुलिस चौकी बनवाई जाए और रात्रि के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। जल्द से जल्द बदमाश पकड़े जाएं। कॉलोनी में पहले हो चुकी वारदातों को सुलझाया जाए।
विज्ञापन


आप ने भी किया प्रदर्शन
दुकानदारों के इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल हुए। आप नेता शमशेर जून ने कहा कि कॉलोनी में हुई उक्त लूट की वारदात को तीन दिन हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी दी जा चुकी है फिर भी पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है। कॉलोनी में पुलिस चौकी बनवाने के लिए कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें