फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रैप-4 हटते ही विकास ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 12:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : रेलवे स्टेशन पर काम में जुटा श्रमिक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 10 दिनों से लगे ग्रैप-4 की पाबंदिया सीएक्यूएम (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) की ओर से हटा दी गई हैं। इससे अब क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य गति पकड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रुका कार्य भी शुरू हो गया है। यहां पर बनाई जाने वाली सड़क के साथ-साथ चल रहा क्वार्टर तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्रैप-4 लगा था और निर्माण कार्य बंद हो गए थे। यहां पर सड़क बनने के बाद लोगों का काफी सुविधा होगी। बुलडोजर से मिट्टी समतल होने का काम किया जा रहा है। अभी लाइनपार क्षेत्र में अंडरपास से जाने के लिए अनाजमंडी से होकर गुजरते हैं। सड़क बनने के बाद सभी वाहन रेलवे रोड से होकर निकलेंगे। इससे वाहन चालकों को काफी सुविधा होगी।

रेलवे स्टेशन पर चल रहे नवीनीकरण के लिए एक तरफ जहां बड़ी पार्किंग बनाने के लिए रेलवे र्क्वाटरों को तोड़ने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है वहीं दूसरी तरफ सड़क बनाने के काम को भी चालू किया गया है। सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। सड़क बनाने के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी को समतल करने का काम किया जा रहा है। सड़क निर्माण होने के बाद लाइनपार को जोड़ने वाला अंडरपास सीधा रेलवे रोड से जुड़ जाएगा। इससे लोगों को लाइनपार में आवागमन करने में आसानी होगी। लाइनपार से शहर की तरफ आने और लाइनपार जाने वाले लोग अनाजमंडी से होकर निकलते हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर पहले फेज में 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण हो रहा है। जल्द ही रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आएगा। पिछले एक साल से अधिक समय से स्टेशन पर निर्माण कार्य हो रहा है। स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। सड़क बनने के बाद रेलवे अंडरपास सीधे रेलवे रोड से जुड़ेगा और हजारों लोगों को यहां से आवागमन करने में काफी लाभ होगा। फिलहाल वाहन चालक अनाजमंडी से निकलकर अंडरपास की तरफ आते-जाते हैं। रेलवे स्टेशन को अति सुंदर व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर विश्व स्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा। जल्द ही स्टेशन पर विद्युत, पार्किंग, वेटिंग एरिया, लैण्ड स्केपिंग जैसे क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा।



रेलवे की जमीन के साथ लगती कॉलोनियों की दीवार के साथ बन रही सड़क

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन की बाउंड्री के साथ सड़कों का निर्माण होगा। पार्किंग भी बड़ी बनाई जा रही है। स्टेशन पर 24 घंटे बिजली, पीने का पानी, वातानुकूलित लॉबी, हाई स्पीड एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स और होटल जैसी सुविधाएं जोड़ने की प्लानिंग है। इसी तरह स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण, उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार, स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन का प्रवेश-अस्तित्व, भूनिर्माण, दूसरा प्रवेश द्वार हरे पैच और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जाने हैं। प्लेटफार्म व शेडों की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें