झज्जर। जिले की लड़कियां शूटिंग खेल में अपना नाम रोशन कर रही हैं जिसमें गांव गौरिया से मनु भाकर व भूमिका भाकर, गांव सासरोली से सुरुचि फोगाट और गांव निमाणा से पलक गुलिया शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोई शूटिंग रेंज नहीं होने के बाद भी लड़कियां शूटिंग में परचम लहरा रही हैं।
खिलाड़ी दूसरे जिलों में शूटिंग का अभ्यास कर पदक अपने नाम कर रहे हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से शूटिंग रेंज बनाने की घोषणा के बाद भी अब तक शूटिंग रेंज बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। चारों खिलाड़ियों ने अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में पदक जीते हैं।
सुरुचि फोगाट अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। शनिवार को दोहा शूटिंग वर्ल्ड कप में सुरुचि ने स्वर्ण पदक जीता। सुरुचि अब तक विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप फाइनल, एशियाई चैंपियनशिप, विश्व कप व जूनियर विश्व कप में पदक हासिल कर चुकी हैं।
वहीं मनु भाकर दोहा शूटिंग वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर रहीं। वह ओलंपिक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक कर चुकी हैं। मनु भाकर जसपाल राणा शूटिंग अकादमी देहरादून और अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग का अभ्यास करती हैं।
मनु भाकर ने अब तक ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, विश्व कप, युवा ओलंपिक खेल, आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप व राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल किए हैं।
पलक गुलिया ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं। एशियाई खेल 2023 में व्यक्तिगत स्पर्धा में पलक गुलिया ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही पलक गुलिया अभी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रही हैं। पलक ने 13 साल की उम्र में फरीदाबाद शूटिंग रेंज में कोच राकेश सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास शुरू किया था।
पलक गुलिया अब तक एशियाई खेल, एशियाई चैंपियनशिप व विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में पदक हासिल कर चुकी हैं। वहीं, भूमिका भाकर ने इंदौर में हुई राज्यस्तरीय 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा भूमिका अभी आगामी होने वाली शूटिंग प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं।
06jjrp15- झज्जर। मनु भाकर
06jjrp15- झज्जर। मनु भाकर
06jjrp15- झज्जर। मनु भाकर