झज्जर। सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के क्रिकेट मैच में झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल ने 44 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए और एक कैच पकड़ा। वहीं सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने दो गेंदों में एक चौके की मदद से चार रन बनाए और एक कैच पकड़ा।
हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में हरियाणा की टीम ने बडौदा को आठ विकेट से हराया। बडौदा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 174 रन बनाए। बडौदा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी। हरियाणा की टीम का अगला मैच आठ दिसंबर का बंगाल की टीम के साथ होगा।
कोलकाता के ईडन गार्डन में गोवा और जम्मू एंड कश्मीर की टीम के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्रिकेट मैच हुआ। इसमें बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह ने गोवा की तरफ से खेलते हुए चार ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सर्विसेज और पंजाब की टीम के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जिले के गांव ग्वालीसन निवासी विनीत धनखड़ ने सर्विसेज की तरफ से बल्लेबाजी में 15 गेंदों में दो चौकों व तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। इसके अलावा एक कैच भी पकड़ा।