18jjrp06- शहर में रोड पर खडे़ वाहन का चालान करते पुलिस कर्मी। संवाद
झज्जर। शहर में तीन जगहों पर पार्किंग होने के बाद भी लोग सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर रहे हैं जिससे जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, यातायात पुलिस की तरफ से नाे-पार्किंग में खड़े वाहनाें के चालान भी किए जा रहे हैं। शनिवार को लगभग 70 वाहनों के चालान किए गए।
त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए है जिसमें से दो पार्किंग शहर के सामान्य बस अड्डा और खाटू श्याम मंदिर के पास टैक्सी स्टैंड में गाड़ियां खड़ी करने के लिए शुल्क लिया जा रहा है।
इसके अलावा शहर के भगत सिंह चौक के पास खाली जगह में वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इन तीन स्थानों पर पार्किंग बनाए जाने के बाद भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
चौपटा बाजार के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे लेकिन अब इनको साइड में कर दिया गया है। इसके चलते बाबा प्रसाद गिरि मंदिर की तरफ से चार पहिया वाहन बाजार में एंट्री कर रहे हैं जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
शहर में तीन स्थानों पर पार्किंग मौजूद है। इसके बाद भी अगर कोई सड़क पर वाहन को खड़ा करता है तो उनका चालान किया जा रहा है। शनिवार को नो-पार्किंग में खड़े करीब 60 से 70 वाहनों के चालान किए हैं।
वीरेंद्र, यातायात प्रभारी, झज्जर पुलिस।
18jjrp06- शहर में रोड पर खडे़ वाहन का चालान करते पुलिस कर्मी। संवाद